No- 403. मेरी जीत, अपनों की हार
एक बेटे, एक भाई और एक इंसान का आत्ममंथन राकेश मिश्रा की कलम से स्थायी मुखड़ा मैं जीत गया ज़माने से, अपनों से हार गया, जिस घर ने मुझको पाला, उससे ही दूर गया। मेरी हर ऊँची उड़ान में, अपनों का योगदान था, मैं मंज़िल तक तो पहुँच गया, पीछे छूटा परिवार था। 1. पिता की दौड़ याद मुझे है बचपन का, साइकिल वाला दौर, पीछे दौड़ते पिताजी, लगाते अपनी ओर। मैं हँसकर कहता—पकड़िए, आगे बढ़ता जाता था, वे थककर भी दौड़ते थे, गिरने से बचाते थे। आज समझ में आता है, वह कितना प्यारा प्यार था, मेरी साइकिल के पीछे, दौड़ता एक संसार था। मैं अपनी धुन में हँसता था, उनकी थकान न जान सका, जो गिरने से बचाते थे, उनका दर्द न पहचान सका। 2. पिता का त्याग एक विषय की चार किताबें, मैं ज़िद करके लाता था, चार लेखकों की पुस्तकें, एक साथ मँगवाता था। मेरी हर छोटी इच्छा पर, वे अपनी चाह भुलाते थे, मेरे सपनों की खातिर, अपने सपने दबाते थे। मैं अपनी माँगों में उलझा, उनका त्याग न जान सका, उनकी खामोश कुर्बानी का अर्थ न पहचान सका। मेरी हर मुस्कान के पीछे, उनका बलिदान था, मेरे छोटे-छोटे सपनों में, उनका बड़ा अरमान था। 3. ...