संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संकल्प, संस्कार और आध्यात्म की शक्ति

संकल्प, संस्कार और आध्यात्म की शक्ति:  मनुष्य के जीवन में संकल्प का विशेष महत्व है। संकल्प की शक्ति से वह असंभव कार्यों को भी संभव बना सकता है। संकल्प व्यक्ति को प्रेरित करता है, उसे लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है और उसे जीवन में सफलता दिलाने में सहायक बनता है। हमारा मनुष्य जीवन कल्पवृक्ष के समान है। जिस प्रकार कल्पवृक्ष से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, उसी प्रकार यदि हमारे जीवन में दृढ़ संकल्प और उत्तम संस्कार हों, तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अच्छे संकल्प के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक हैं, क्योंकि संस्कारों के अभाव में संकल्प भी निर्बल हो जाते हैं। जीवन में जब उत्तम संस्कार होते हैं, तो बुराइयों का प्रवेश नहीं होता। बच्चों और बड़ों में समान रूप से संस्कारों की स्थापना होनी चाहिए, और इसके लिए परिवार के बड़े-बुजुर्गों का अनुशासन आवश्यक है। शक्ति के तीन प्रकार होते हैं— 1. आध्यात्मिक शक्ति 2. सत्ता शक्ति (Power) 3. काया शक्ति (शारीरिक बल) इन तीनों में सर्वोपरि आध्यात्मिक शक्ति मानी जाती है। यह शक्ति तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होती है— 1. सद्भावना: सद्भावना का अर्...